Land For Job Scam Live: जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले की जांच को लेकर बिहार के पूर्व सीएम और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ अदालत में पेश हुए थें लेकिन उनकों अब एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी और मीसा भारती समेत मामले में सभी 16 आरोपियों को जमानत दे दी हैंHaryana : ट्रेन के जरिये नशीले पदार्थ की तस्करी, रेवाडी रेलवे पुलिस ने किया पर्दाफाश
बताया जा रहा है कोर्ट ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर बेल दी हैे मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। अदालत ने जमानत पर मिलने पूरे परिवार को बडी राहत मिली है।
बता दे CBI की चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव समेत घोटाले के 16 आरोपियों को कोर्ट ने हाजिर होने के लिए समन भेजा था।
हरियाणा के रेवाडी मे UP की महिला से होटल में रेप
सीबीआई के मुताबिक, लालू की इस साजिश में पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, भारतीय रेलवे में तत्कालीन महाप्रबंधक सौम्या राघवन, मुख्य कार्मिक अधिकारी कमल दीप मेनराई ने उनका साथ दिया।
इनके अलावा पटना के महजाबाग, बिहटा के बिंदौल गांव और पटना शहर के निवासियों राज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, रवींद्र रे, किरण देवी, अखिलेश्वर सिंह, रामाशीष सिंह ने भी इस साजिश में अहम भूमिका निभाई।
















