Kisan Andolan: पुलिस की गोली से आंदोलन कर रहे Kisanकी मौत, जानिए अब आगे क्या है प्लान

On: February 22, 2024 11:16 AM
Follow Us:

दो दिन आंदोलन रोका, आज 12 से 2 बजे तक होगा रोड जाम
Kisan Andolan : मांगो को लेकर किसान और सरकार के बीच तनातनी बढती जा रही है। पंधेर ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की गोली लगने से मौत गई है। किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्लान फिलहाल 2 दिन के लिए टाल दिया है।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह की हालत बिगडी

शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के धुएं से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई। डल्लेवाल को रात को ही पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

KISAN RAKESH TIKET

जानिए क्या है किसानो की प्लान

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे Kisan  Andolan  का आज (गुरुवार) को 10वां दिन है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा।

रेवाड़ी में 10 घंटे Power Cut रहेगी आज, जानिए क्यों ?

पंधेर ने पुलिस फायरिंग का फोटो जारी कर कहा- “शुभकरण सिंह 23 साल गांव बलोह जिला बठिंडा की मौत हो चुकी है। ऑन द स्पॉट जो सिर पर गोली लगी थी, उसकी तस्वीर साझा कर रहा हूं। इसके साथ ही सीधी फायरिंग होती दिखी है, जिसकी तस्वीर भी साझा कर रहा हूं, सीधी एसएलआर के साथ फायरिंग की जा रही है।”

दोपहर होगा रोड जाम

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (BKU चढ़ूनी) ने कहा कि दोपहर 12 से 2 बजे तक रोड जाम करने का ऐलान किया है। इसके अलावा  Kisan Andolan किसान नेता खनौरी बॉर्डर जाकर शुभकरण सिंह की मौत के मामले में वहां डटे किसानों से जानकारी लेंगे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now