खिलाडियो की बल्ले बल्ले: हरियाणा सरकार ने बदली खेल पोलिसी, अब 452 खिलाडियों को मिलेगी जॉब

On: July 19, 2023 7:38 AM
Follow Us:

हरियाणा: मनोहर सरकार ने खेल पोलिसी में संसोधन करते हुए खिलाडियो को नौकरी में चयन को लेकर बडी राहत दी है। सरकार ने खिलाड़ियों को नौकरी को लेकर वेट की अनिवार्यता हटा दी गई है। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार की ओर से अब नए नियम के चलते 452 खिलाडियो को नौकरी दी जाएगी।Rewari: क्रियाओं से ज्यादा भावों की शुद्धि पर दें ध्यान : आर्यिका माता

इन खिलाडियोंं को होगा फायदा: नए नियम 2021 से ही लागू होंगे। ऐसे में उन खिलाड़ियों को भी फायदा होगा, जिन्होंने पिछले दो साल मेडल जीते हैं। राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी देने की 2018 की पॉलिसी में 2021 में ही संशोधन किया था। इसका सबसे ज्यादा फायदा पहलवानों व बॉक्सर को होगा।

राज्य में जल्द हाेगी खिलाड़ियों के कोटे के 452 पदों पर भर्ती राज्य में जल्द 452 पदों पर योग्य खिलाड़ियों की भर्ती होगी। इसे लेकर मंगलवार को ही हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के अधिकारियों की मुख्य सचिव के साथ बैठक भी हुई है।Rewari: क्रियाओं से ज्यादा भावों की शुद्धि पर दें ध्यान : आर्यिका माता

खास बात यह है कि आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन के लिए सीईटी की अनिवार्यता नहीं है। वह मेडल लेकर आएगा तो उसे नौकरी मिलेगी। जबकि एलिजिबल स्पोर्ट्स पर्सन पूरी प्रक्रिया से गुजरेगा। खिलाड़ियों को सात विभागों में ग्रुप-सी में तीन प्रतिशत कोटा दिया जाएगा।

जानिए कैसे होगा फायदा:

ओवरआल जांच की गई तो यह सामने आया कि कई बार जैसे- पहलवान के वेट की कैटेगिरी उक्त स्तर के खेल आयोजनों में तो है, परंतु किसी दूसरी फेडरेशन की तरफ कराए गए खेल आयोजन में उसने अलग कैटेगिरी बना दी, जिससे वे खिलाड़ी नौकरी में योग्य नहीं हो रहे थे।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now