Haryana: केजरीवाल आएंगे रोहतक, SYL पानी को लेकर नवीन जिंदल करेंगे विरोध

On: November 1, 2023 7:21 PM
Follow Us:

हरियाणा: आम आदमी पार्टी 5 नवंबर को रोहतक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान पहुंचेंगे। जयहिंद सेना के अध्यक्ष नवीन जयहिंद SYL पानी के धर्मयुद्ध का ऐलान किया। इस दौरान नवीन जयहिंद एसवाईएल के मुद्दे पर सवाल पूछने जाएंगे।100 साल बाद करवा चौथ पर विशेष संयोग: जानिए आपके शहर रेवाड़ी में ​कब निकलेगा चांद

रोहतक के सेक्टर-6 में बुधवार को SYL के पानी की मांग को लेकर मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता जयहिंद सेना के अध्यक्ष नवीन जयहिंद की उन्होंने यहां SYL पानी के धर्मयुद्ध का ऐलान किया।

मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 5 नवंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) का विरोध किया जाएगा। साथ ही जयहिंद ने कहा कि वे आप के कार्यक्रम में जाकर SYL के पानी को लेकर सवाल पूछेंगे। SYL पर दोगली नीति नहीं चलेगी।Rewari: बावल की यूनिप्रोडेक्ट कंपनी में हडताल: दिवाली से पहले 100 से अधिक कर्मचारियो को निकाला

पंजाब के सीएम एक भी बूंद पानी नहीं देने और एसवाईएल के निर्माण ना करने के बयान देते हैं, जबकि उनकी पार्टी हरियाणा में आती है तो केंद्र सरकार पर इसका ठिकरा फोड़ती है।

खिलाड़ियों से आवाज बुलंद करने का किया आह्वान
एसवाईएल का पानी नहीं आने के कारण हरियाणा के 60 प्रतिशत लोग अशुद्ध पानी पी रहे हैं। जिसके कारण लोगों की उम्र भी घटती जा रही है। 5 से 10 साल लोगों की उम्र घट गई है। वे सरकार से न तो दारू मांग रहे हैं और न ही दूध, वे तो पीने के लिए मानी मांग रहे हैं। हरियाणा वाले अपने हक का पानी लेकर रहेंगे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now