IGNOU जॉब फेयर 2026: नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। दिल्ली में रोजगार पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए IGNOU की ओर से 12 जनवरी 2026 को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य उम्मीदवारों को सीधे नौकरी पाने का मौका मिलेगा। जॉब फेयर का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर और अधिक व्यापक हो गए हैं।
IGNOU द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जॉब फेयर में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखना होगा। आयोजन से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश में दिक्कत आ सकती है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।
• आयोजन तिथि: 12 जनवरी 2026
• रिपोर्टिंग समय: सुबह 10 बजे
• स्थान: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
• आयोजनकर्ता: IGNOU और भारतीय उद्योग परिसंघ
इस जॉब फेयर में एविएशन, बीपीओ, कस्टमर सर्विस, सेल्स, टेक्नोलॉजी और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियां अलग अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इसमें ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट, फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवार सभी हिस्सा ले सकते हैं। खास बात यह है कि एक ही स्थान पर कई कंपनियों से सीधे इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा, जिससे नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (on line Ragistration Process)
- जॉब फेयर में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको IGNOU Rojgar Mela 2026 Registration पर जाना होगा.
- इसके बाद, अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा.
- अब अपनी सभी डिटेल दर्ज करनी होगी.
- आपको अपनी ईमेल आईडी, नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर समेत कई जानकारियां भरनी होगी.
- यदि आप IGNOU से कोई कोर्स कर रहे हैं तो अपना एनरोलमेंट मंबर, रीजनल सेंटर, कोर्स का नाम के साथ सारी जानकारी दर्ज करनी होगी.
- सारी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर देना होगा.
- इस प्रकार इस जॉब फेयर में आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा.
















