Haryana News: हरियाणा को सैनिको की खान कहा जाता है। सैनिको की खान के चलते यहां प सबसे ज्यादा भर्ती की जाती है। लेकिन भाजपा के कार्यालय शुरू किया गया अग्निवीरों के लिए नौकरियों में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि मौजूदा 10 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए। इस कदम से राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
जानिए कब शुरू हुई भर्ती: बता दे अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का पहला बैच 2022 में हुआ था इसी के चलते यह पहला बेच 2026 में अपनी चार साल की सेवा पूरी करेगा। सरकार उनके पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित कर रही है ।
हरियाणा सरकार ने पहले पुलिस और अन्य सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी थी। कैबिनेट ने ग्रुप सी की नौकरियों में भी 5 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया था। लेकिन अब शाह के सुझाव के बाद इस प्रतिशत में संशोधन किया जा सकता है।
अमित शाह ने कहा कि अग्निवीर देश की सेवा करने के नौकरी के हकदार हैं। चूंकि केवल 25 प्रतिशत को ही सशस्त्र बलों में रखा जाएगा इसलिए बाकी को राज्य सरकारों द्वारा नौकरी और प्रशिक्षण के माध्यम से उचित पुनर्वास की आवश्यकता होगी। इसी लिए इसके लिए अलग से कोटा किया जा रहा है।

















