Group D Employees: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो को बडा तोहफा दिया है। सरकार ने गेहूं खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का ब्याज मुक्त एडवांस देने का ऐलान किया है। सरकार ने ये भी आदेश दिया है दी जाने वाली अग्रिम राशि समान मासिक किस्तों में बिना ब्याज के वसूली जाएंगी।
वित्त विभाग की तरफ से जारी एक पत्र के अनुसार अग्रिम राशि केवल स्थायी और अस्थायी नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। ऐसे मामलों में जहां पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, अग्रिम राशि उनमें से किसी एक को ही मिलेगी।
हरियाणा सरकार की ओर से गेहूं खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का ब्याज मुक्त एडवांस देने का ऐलान किया है।यह अग्रिम राशि समान मासिक किस्तों में वसूली जा सकेगी। इसकी पूरी राशि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले वसूली जाएगी।
किसानो की हुई बल्ले बल्ले: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हमारे लिए अन्नदाता हैं। हमरा फर्ज कि उनके हितों की चिंता और रक्षा करना। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश की मंडियों में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

















