Haryana CET: क्यों रूका है CET का इतने माह से रिजल्ट, सामने आई ये बडी वजह

On: March 21, 2026 8:04 PM
Follow Us:

Haryana CET: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि आगामी पांच वर्षों में प्रदेश में दो लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी। भाजपा ने भी अपने चुनावी संकल्प पत्र में इस बात को प्रमुखता से रखा था। इसी घोषणा के तहत 17 अक्टूबर 2024 को शपथ ग्रहण समारोह के बाद करीब 24,000 पदों के रिजल्ट HSSC ने जारी किए थे। ये भर्तियां विधानसभा चुनाव से पहले ही चल रही थीं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अब तक तेज गति नहीं पकड़ पाई है।Haryana CET

इस दिन हुई थी परीक्षा: बता दे कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी। संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) के परिणामों का इंतजार अब चार महीनों से भी ज्यादा हो चुका है। हालांकि पहले से जारी चयन सूचियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जुलाई 2025 में हुई CET 2025 का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है।

भर्ती कैलेंडर होगा जारी: सूत्रों की मानें तो जल्द ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक एनुअल कैलेंडर जारी करेगा, जिसमें विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों की पूरी जानकारी और समय-सारणी दी जाएगी। इससे युवाओं को यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन पदों पर कब भर्ती होगी।

ग्रुप C के लगभग 9,000 पदों के लिए 26-27 जुलाई को परीक्षा हो चुकी है, लेकिन इस परीक्षा का परिणाम घोषित न होने के कारण नई भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। जब तक रिजल्ट नहीं आएगा, तब तक भर्ती की अगली प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकेगी।Haryana CET

ये वजह आई सामने: बता दे कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लगातार निर्देशों पर मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों के प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर खाली सरकारी पदों की जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी युवा लगातार मुख्यमंत्री से रिक्त पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। कई युवाओं की उम्र भी बढ़ चुकी है, जिससे उनकी नौकरी पाने की संभावना प्रभावित हो रही है।Haryana CET

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now