Job in Haryana: NHM और DHFWS में आई बंफर भर्ती, जानिए क्या है योग्यता, इस दिन होगा इंटरव्यू

On: September 13, 2025 7:20 PM
Follow Us:
Haryana News:

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) और डिस्ट्रिक्ट हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सोसायटी (DHFWS) ने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्तियां अनुबंध आधार पर की जाएंगी, जिनकी अंतिम अवधि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।Job in Haryana

भर्ती से जुड़ी अहम तिथियों की बात करें तो इसका नोटिफिकेशन 9 सितंबर 2025 को जारी किया गया है, जबकि इंटरव्यू की तिथि 19 सितंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

रिक्तियों के अनुसार मेडिकल ऑफिसर के लिए 1 पद, नर्स के लिए 1 पद, काउंसलर के लिए 2 पद और डाटा मैनेजर के लिए 1 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता की शर्तों के तहत मेडिकल ऑफिसर के लिए MBBS, नर्स के लिए B.Sc नर्सिंग या GNM, काउंसलर के लिए साइकोलॉजी में स्नातक और डाटा मैनेजर के लिए किसी भी विषय में स्नातक पास होना आवश्यक है।Job in Haryana

उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उसे भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करें। लिफाफे पर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।

भरे हुए आवेदन पत्र व दस्तावेज “सिविल सर्जन कार्यालय अंबाला” में जमा करने होंगे। चयन प्रक्रिया इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर की जाएगी।Job in Haryana

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now