रेवाडी: जननायक जनता पार्टी हल्का रेवाड़ी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की मीटिंग स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह रेवाड़ी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हल्का अध्यक्ष सरपंच मलखान सिंह ने की। इसके पश्चात सभी लोगो ने व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी को बधाई दी। सरपंच मलखान सिंह ने विभिन्न गांवो से आए हुए कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नौ दिसंबर को पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस झज्जर में मनाया जा रहा है जिसमें रेवाड़ी हल्के से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो को पहुंच कर अपने हल्के की मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी है।इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ आश्वासन दिया कि रेवाड़ी हल्के से सबसे ज्यादा संख्या में लोग रैली में पहुंच कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बिमला चौधरी,मंजीत फोजी, कैप्टन फतेह सिंह,सूबे सिंह ढाकिया,आज़ाद सिंह, रामफल एक्स सरपंच,महेंद्र सिंह,धर्मपाल बुढ़ाना, जगतसिंह ,ईश्वर सिंह, रणसिंह, सुरेन्द्र सिंह,जसबीर इत्यादि लोग मौजूद रहे।
JJPA: स्थापना दिवस को लेकर आयोजित रैली में भीड जुटाने के लिए किया मंथन
By P Chauhan
On: December 7, 2021 12:06 PM
















