Dharuhera: पक्षियों के लिए लगाए 16 परिंडे, पेयजल भरने का लिया संकल्प

On: May 26, 2024 1:45 PM
Follow Us:

Dharuhera: जनहित कल्याण समिति की ओर से की ओर कस्बे में पक्षियों के लिए परिंड लगाने का अभियान चलाया हुआ है। समिति के प्रधान केके पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत पक्षियों को इस गर्मी में पानी की कमी से झुझना न पड़े

पक्षियों के लिए लगाए 16 परिंडे, पेयजल भरने का लिया संकल्प
पक्षियों के लिए लगाए 16 परिंडे, पेयजल भरने का लिया संकल्प

इसलिए 16 परिंडे लगा कर उनकी प्रति दिन उनमें पक्षियों के लिए पेयजल भरने का संकल्प लिया। टीम की ओर से ज्योतिबा फूले पार्क व अंबेडकर पार्क के परिंडे लगाए। आजकल इस बदलते मौसम में सभी प्राणियों को गर्मी से बदहाल देखा जा सकता है।

पक्षियों के लिए लगाए 16 परिंडे, पेयजल भरने का लिया संकल्प
पक्षियों के लिए लगाए 16 परिंडे, पेयजल भरने का लिया संकल्प

दोपहर के समय में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में पक्षियो के लिए ये परिंडे लगाए गए है। इस मौके पर पार्षद मनोज सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास, पूर्वाचल प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिमूरत, सियांकात तिवारी, भूपेंद्र सिंह, हरिनाथ चोधरी अशोक
बृजकिशोर पाठक, अंकित तिवारी, रवि, होरी सिंह पाल आदि मोजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now