Haryana Crime: मासूम की गला रेतकर हत्या, शव को मानेसर के जंगल में फैंका, हत्या से पहले किया कुकर्म

On: February 27, 2023 9:21 PM
Follow Us:

हरियाणा: प्रदेश मे लडकिया ही नही लडके भी सुरक्षित नही है। गुरूग्राम में 10 साल के एक मासूम का अपहरण कर लिया है। बदमाश पहले उसके साथ कुकुर्म किया तथा बाद में उसकी गला रेतकर हत्या भी कर दी।Delhi Crime: केजरीवाल को बड़ा झटका, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को CBI ने लिया रिमांड पर

जंगल मे फैका शव: फिरोती लेने के लिए आरोपी ने चाल भी चली। शव को छिपाने के लिए बदमाश ने बच्चे के शव को मानेसर के जंगल में फेंक दिया दिया। इतना ही नही आरोपी ने परिजनों को फोन कर दो घंटे में ढाई लाख रुपये की फरौती भी मांगी।

ऐसे हुआ खुलासा: परिजनों ने बताया कि उनका 10 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। युवक मौका पाकर मासूम को बहलाकर अपने साथ बाइक पर मानेसर ले गया। आरोपी ने मासूम के परिजनों को गुमराह करने के लिए अपहरण होने और मासूम को छोड़ने के लिए फिरौती मांगी।

Rewari Crime: धारूहेडा से दसवी कक्षा की छात्रा फरार

दबोचा युवक: बच्चे के परिजनो ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिरोती मांगने वाले नंबर के आधार आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई। पूछताछ करने पर प्रिंस ने हत्या करना स्वीकार किया तथा बताया कि डेड बोडी को इस स्थान छिपाया हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। हर कोई अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डरने लगा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now