Indian RICH Families: ये हैं भारत के 7 सबसे अमीर परिवार, जाने कौन कितनी संपत्ति के मालिक ?

On: September 1, 2025 5:06 PM
Follow Us:

Indian RICH Families: आज हम बात करने जा रहे है भारत के सबसे परिवारों की जिन्होंने देश की तरक्की में भी अपना बड़ा सहयोग दिया है। तो चलिए जानते है इन परिवारों के पास कितनी संपती है और देश की तरक्की मन इनका कैसे सहयोग रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, अंबानी से लेकर मिस्त्री तक, हर परिवार ने अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी छाप छोड़ी है जो भारत की आर्थिक प्रगति और पहचान से जुड़ी हुई है।

 

 

 

अंबानी परिवार

 

जानकारी के मुताबिक, धीरूभाई अंबानी द्वारा शुरू की गई रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने आज तेल, गैस, टेलीकॉम, और रिटेल में अपना साम्राज्य फैला लिया है। मुकेश अंबानी, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी नेट वर्थ अप्रैल 2025 में $96.3 बिलियन थी। उनका घर ‘एंटीलिया’ दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। उनकी अगली पीढ़ी — ईशा, आकाश और अनंत — पहले से ही बिजनेस की बागडोर संभाल रही है। Indian RICH Families

 

 

 

अडानी परिवार

 

मिली जानकारी के अनुसार, गौतम अडानी की कहानी एक प्रेरणादायक यात्रा है — हीरे की दुकान से लेकर अरबों डॉलर के व्यापार तक। अडानी समूह अब पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, ग्रीन एनर्जी और पावर सेक्टर में बड़ा नाम है। 2025 में उनकी नेट वर्थ $63 बिलियन तक पहुंच चुकी है। उनके बेटे जीत और करण अडानी भविष्य की कमान संभालने को तैयार हैं। Indian RICH Families

गोदरेज परिवार 

 

जानकारी के मुताबिक, 1897 में अर्देशिर गोदरेज द्वारा स्थापित यह समूह आज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट, एग्रीकल्चर और यहां तक कि एयरोस्पेस में भी सक्रिय है। अदी गोदरेज के नेतृत्व में, निशाबा और पिरोजशा गोदरेज समूह को आधुनिक दिशा दे रहे हैं। इनकी कुल संपत्ति लगभग $13.9 बिलियन है।

 

बिड़ला परिवार

फ़ैमिली वेकेशन पैकेज

शिव नारायण बिड़ला द्वारा शुरू हुई यात्रा आज आदित्य बिड़ला ग्रुप के रूप में स्थापित है। कुमार मंगलम बिड़ला आज इस समूह की अगुवाई कर रहे हैं, जिसकी कुल संपत्ति $21.7 बिलियन है। यह समूह सीमेंट, मेटल, फाइनेंस और टेलीकॉम सेक्टर में सक्रिय है। Indian RICH Families

 

बजाज परिवार

जानकारी के मुताबिक, जमनालाल बजाज द्वारा 1926 में स्थापित बजाज समूह आज ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। बजाज ऑटो के स्कूटर्स और बाइक भारत के हर कोने में दौड़ते हैं। इस परिवार की कुल संपत्ति $21 बिलियन के करीब है।

 

मिस्त्री परिवार

शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के मालिक मिस्त्री परिवार ने भारत के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स (बिल्डिंग, होटल, पावर प्लांट) बनाए हैं। दिवंगत साइरस मिस्त्री टाटा समूह के चेयरमैन भी रह चुके हैं। शापूर मिस्त्री अब समूह की कमान संभाल रहे हैं। परिवार की कुल संपत्ति $32 बिलियन आंकी गई है। Indian RICH Families

 

परिवार, विरासत और भविष्य की तैयारी​

Indian RICH Families ये सभी बिजनेस परिवार केवल धन-संपत्ति ही नहीं, बल्कि उद्योग, रोजगार और समाज के विकास में भी बड़ा योगदान दे रहे हैं। आज इनकी तीसरी या चौथी पीढ़ी तैयार हो रही है, जो तकनीक, इनोवेशन और नए बिजनेस मॉडल्स के साथ आगे बढ़ रही है।

 

टाटा परिवार

जानकारी के मुताबिक, जमशेदजी टाटा द्वारा 1868 में स्थापित टाटा समूह आज टी, स्टील, सॉफ्टवेयर और सॉल्ट से लेकर एयरलाइंस तक में फैला हुआ है। रतन टाटा का नाम दान और सेवा के लिए जाना जाता है। टाटा समूह का कुल मार्केट कैप 2024 में $403 बिलियन तक पहुंच गया था। हालांकि, रतन टाटा की व्यक्तिगत संपत्ति का बड़ा हिस्सा परोपकारी ट्रस्टों में है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now