Indian Railways: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूर खबर है। (railways news update)जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेल खंड के मध्य अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनें प्रभावित होंगी। गाड़ी संख्या 14088 जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन 1 अगस्त से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी।
सूचना एक: ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 1 से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी। Indian Railways
सूचना दो: यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 3, 6,10, 13, 17, 20, 24 और 27 अगस्त को (08 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी।
जानिए कहां कहां होगा ठहराव: बता दे कि यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

















