Indian Railways: यात्रियों की हुई बल्ले बल्ले, हरियाणा के अंबाला से राजस्थान को शरू हुई नई ट्रेन , यहां पढे टाईम टेबल और स्टॉपेज

On: September 27, 2025 1:39 PM
Follow Us:

Indian Railways: अंबाला रेल मंडल ने चंडीगढ़ से राजस्थान के लिए नई ट्रेन शुरू की है। पिंक सिटी जयपुर और उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन नंबर 09671 का ट्रायल रन सफल रहा। ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर लगभग 1 घंटे 5 मिनट की देरी से पहुंची।

 

 

नवीन कुमार झा ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान ट्रेन उदयपुर से लगभग एक घंटे की देरी से चली। रास्ते में ट्रेन का कई जगह स्वागत किया गया। हालांकि वापसी में ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चली। नई ट्रेन का नियमित संचालन 27 और 28 सितंबर से शुरू होगा।

 

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया। ट्रेन लगभग सात मिनट ठहरी और फिर हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ की ओर रवाना हुई।

वापसी में ट्रेन नंबर 09672 सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से चली और 12 बजे अंबाला कैंट पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन उदयपुर के लिए रवाना हो गई।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now