Independence day: धारूहेड़ा सेक्टर 5 स्थित एमटूके काउंटी हाइटस सोसायटी में “वतन का कारवां ” बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया । आरडब्ल्यूए के प्रधान सुरेंद्र शर्मा और महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती दया शर्मा ने। ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस मौके पर पर्यावरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए पर्यावरण सम्मान अवार्ड सोसाइटी के राजीव यादव को प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागिगियों को पुरस्कार वितरित किए गए।Independence day

वहीं दूसरी ओर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में चेयरमैन कंवर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपचेयरमैन अजय जांगडा, इद्रपाल मुकदम, त्रिलोक धारीवाल, राजकुमार सैनी, मनोज सैनी, राजू, राहुल, राकेश, डीके शर्मा, सचिव मोहित, सुशील, प्रवीण आदि मौजूद रहे।Independence day

















