Rewari Crime: कोसली में चोरो ने आर्मी जवान व सूने घर में लगाई सेंघ

On: August 16, 2023 5:47 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: बदमाशों को पुलिस का बिलकुल भय नहीं है। चोरों ने मगंलवार को गांव जाहिदपुर में आर्मी जवान योगेन्द्र के घर में सेंघ लगा दी तथा गावं टूमना में सूने घर मेंं सेंंध लगा दी। चोर दोनो घरों से करीब 60 हजार से अधिक की चोरी कर ले गए।JJP के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला जयपुर में गिरफ्तार, कहा- कांग्रेस को औकात दिखाकर रहेंगे।

कोसली पुलिस ने बताया कि योगेन्द्र फिलहाल ड्यूटी पर तैनात है, जबकि उसके बच्चे छोटे होने के कारण परिवार के लोग उसके बड़े भाई विनोद कुमार के घर पर रोजाना सोने जाते हैं। मंगलवार को घर को बंद कर वे सोने चले गए थे।

टूटे​ मिले ताले: सुबह जब वे आए तो कमरों के ताले टूट मिले। चोर घर में रखी बच्चों की गुल्लक, जिसमें करीब 25 हजार रुपए के अलावा 10 हजार रुपए नकदी चोरी करके ले गए। कोसली थाना पुलिस ने आर्मी जवान के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।यूरो इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्या मीनू दुबे ने किया ध्वजारोहण

 

टूमना में सूने मकान में चोरी

गांव टूमना निवासी जयबीर फिलहाल परिवार के साथ रेवाड़ी में किराये पर रहते है। वह SBI में सिक्योरिटी टीम में तैनात है।

15 अगस्त को वह घर पर आए थे। जब घर की सफाई करने लगे संदूक और अलमारी खुली मिली। सामान जमीन पर बिखरा हुआ था। एक गुल्लक गायब मिली, जिसमें उसके बच्चों के 20 हजार रुपए थे। इसके साथ ही 21 हजार रुपए नोटों की एक माला भी गायब मिली।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now