Haryana Job: IMT खरखौदा ने बदल दिया इलाके का जीवन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

On: June 11, 2025 12:58 PM
Follow Us:
IMT खरखौदा ने बदल दिया इलाके का जीवन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Haryana Job: जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने IMT खरखौदा में 100 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरु हो गया यह प्लांट टू-व्हीलर वाहनों के निर्माण पर केंद्रित किया गया और इसके लिए भूमि पूजन भी किया जा चुका है।Haryana Job

हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। सोनीपत स्थित खरखौदा IMT में ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी पकड़ने जा रहा है। मारूति कंपनी के बाद अब यहां सुजुकी ने भी यहां अपना नया प्लांट लगाने की तैयारी तेज कर दी है।Haryana

 

नौकरियों के अवसर होंगे पैदा Haryana Job

HSIIDC के एस्टेट अधिकारी नरेश रोहिल्ला का कहना है कि सुजुकी ने अपने प्लांट के लिए भूमि पूजन हो चुका है। आधारभूत ढांचा तैयार करने और निर्माण कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।

उन्होने कहा अब खरखौदा IMT भी ओटोमोबाइल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यहां मारूति और सुजुकी के नए प्लांट बनने से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे प्रदेश का औद्योगिक विकास रफ्तार पकड़ेगा।

खरखौदा IMT में मारूति के बाद सुजुकी का दूसरा सबसे बड़ा ओटोमोबाइल निवेश होगा। मारूती का यहां 800 एकड़ में प्लांट बन रहा है। वहीं सुजुकी का 100 एकड़ जमीन पर टू-व्हीलर वाहन निर्माण प्लांट बनेगा। 95 एकड़ जमीन पर यूनो मिंडा कंपनी का प्लांट निर्माणाधीन है। Haryana Job

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now