Breaking News: किसानों के लिए जरूरी खबर: 28 अक्टूबर को रेवाड़ी नई अनाज मंडी में रहेगा अवकाश

On: October 27, 2025 7:04 PM
Follow Us:
ANAJ MANDI REWARI

रेवाड़ी: छठ पर्व के दौरान मजदूरों की कमी और मंडी में बढ़ती बाजरे की आवक को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को नई अनाज मंडी रेवाड़ी में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। कमेटी की ओर किसानों को कल यानि 28 अक्टूबर केा मंडी में अनाज नही लाने की अपील की है।Breaking News

मार्केट कमेटी रेवाड़ी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र यादव ने रेवाड़ी अनाज मंडी में उठान कार्य धीमी गति से चल रहा था, जिसके चलते व्यापार मंडल रेवाड़ी के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है।Breaking News

 

बाजरे की आवक बंफर: बता दें कि रेवाड़ी में इन दिनों बाजरे की बंपर आवक हो रही है। छठ पर्व के चलते चार दिन से काफी मजदूर अवकाश पर है। ऐसे में मजदूरों की अनुपलब्धता के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मंडी परिसर में जाम जैसी स्थिति न बने, इसके लिए 28 अक्टूबर को मंडी में खरीद-बिक्री को रोक दिया गया है।Breaking News

सचिव नरेंद्र यादव ने किसानों से अपील की है कि वे 28 अक्टूबर को नई अनाज मंडी रेवाड़ी में कोई भी कृषि उपज लेकर न आएं। साथ ही व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि इस दिन किसी भी प्रकार की खरीद या बिक्री न करें। इसी दिन उठान किया जाएगा ताकि मंडी में जगह निकल सके।Breaking News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now