IMD Weather Alert: देश के इन राज्यों में आंधी बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

On: May 24, 2025 12:39 PM
Follow Us:
haryana baarish alert

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान नें इस बारे में जानकारी दी है। आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक इस हफ्ते चार दिन दिल्ली एनसीआर में बारिश की आशंका है जिनमें से दो दिन धूल भरी आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना भी है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 और 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए इस दिन हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री पहुंच सकता है।IMD Weather Alert

27 मई से फिर बदलेगा मौसम

27 मई से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 मई को दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

वहीं दिल्ली को छोड़कर गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 28 मई को गरज के साथ बौछारें आ सकती है और 29 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now