ASI Sandeep Suicide case: “मैं भगत सिंह का फैन हूं। सक्षम हूं, जमींदार का बेटा हूं। ईमानदारी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने जा रहा हूं।

On: October 16, 2025 8:39 PM
Follow Us:
“मैं भगत सिंह का फैन हूं। सक्षम हूं, जमींदार का बेटा हूं। ईमानदारी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने जा रहा हूं।

ASI Sandeep Suicide case: हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने दिवंगत एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत कुमार, उनके विधायक साले अमित रतन, जेल में बंद गनमैन सुशील कुमार समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।ASI Sandeep Suicide case

सुसाइड वीडियो में संदीप ने कहा, “मैं भगत सिंह का फैन हूं। सक्षम हूं, जमींदार का बेटा हूं। ईमानदारी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने जा रहा हूं। मुझे फक्र है कि मैं सच्चाई के लिए लड़ा। अलविदा दोस्तों, अगले जन्म में भी ऐसी ही लड़ाई लड़ेंगे।” इस भावनात्मक संदेश ने पूरे हरियाणा पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

यह मामला संदीप की पत्नी संतोष लाठर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद अब संदीप के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में किया गया तथा गुरूवर शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

 

गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद संदीप लाठर का शव उनके पैतृक गांव जींद के जुलाना लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से परिजनों ने मुलाकात कर न्याय की मांग की थी। इसके बाद शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री के ओएसडी परिजनों के पास एफआईआर की कॉपी लेकर पहुंचे।

एडीजीपी पर भ्रष्टाचार और दबाव डालने के आरोप: गौरतलब है कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली थी, जिनका बुधवार को आठ दिन बाद अंतिम संस्कार हुआ। ठीक उसी दिन रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर ने भी आत्महत्या कर ली।

संदीप ने मरने से पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट और छह मिनट 28 सेकंड का वीडियो छोड़ा था, जिसमें उन्होंने एडीजीपी पर भ्रष्टाचार और दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now