UIDAI: अगर चाहते हो सरकारी नौकरी तो इस कागज को जरूर कर ले अपडेट ?

On: June 13, 2024 9:47 PM
Follow Us:

UIDAI: डीसी राहुल हुड्‌डा ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए UIDAI ने निशुल्क आधार कार्ड अपडेट के लिए 14 जून की तारीख तय की है। पहले आधार को 14 मार्च तक नि:शुल्क अपडेट किया जा सकता था,

 

अब Aadhar Card Update करने की तारीख तीन महीने बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपना आधार कार्ड वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर भी अपडेट कर सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Aadhar Card सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है और आठ से 10 साल पुराने Aadhar Card को अपडेट कराना जरूरी है.

Aadhar Card Self Update

उन्होंने कहा कि आधार का अपडेट के लिए केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है। आप स्वयं भी अपडेट कर सकते है। डीसी ने आम जनता से अपील की है कि जिन लोगों ने पिछले आठ से 10 वर्षों में अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है, वे समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट कर लें ।

 

आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले दस्तावेज़ पर आपका नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए निवास प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

AADHAR CARD
आधार कार्ड धारक को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जबकि पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची माई आधार ऐप में भी उपलब्ध है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now