IAS Tina Dabi Marksheet: आईएएस टीना डाबी किसी पहचान की मोहताज नहीं है. साल 2015 में यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने के बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं. कई यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए वह इंस्पिरेशन हैं.
यूपीएससी सक्सेस स्टोरी में टीना डाबी की सफलता की कहानी हमेशा शीर्ष पर रहती है. इसलिए टीना की हर अचीवमेंट वायरल होती रहती है. यूपीएससी की मेंस परीक्षा चल रही है इसलिए एक बार आईएएस टीना डाबी की मार्कशीट एक फिर वायरल हो रही है.IAS Tina Dabi Marksheet
आईएएस टीना डाबी को यूपीएससी परीक्षा में 2025 अंकों में से कुल 1063 मार्क्स मिले थे. उन्हें निबंध में 145, जीएस फर्स्ट पेपर में 119, जीएस सेकंड पेपर में 84, जीएस थर्ड पेपर में 111, जीएस फोर्थ पेपर में 110, पॉलिटिकल साइंस पेपर 1 में 128 और पॉलिटिकल साइंस पेपर 2 में 171 अंक मिले थे. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट मुख्य परीक्षा के साथ इंटरव्यू पर बेस्ड होता है. बता दें कि टीना डाबी को यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू में 275 में से 195 मार्क्स मिले थे.
टीना डाबी ने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा टॉप की थी. 2015 में हुई यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने के साथ आईएएस ट्रेनिंग एकेडमी की भी टॉपर रही थीं. इसलिए हर कोई उनकी मार्कशीट और उनके एकेडमिक रिकॉर्ड को जानना चाहता है. भोपाल में जन्मी टीना डाबी के माता-पिता भी सरकारी नौकरी में थे. टीना डाबी के पति डॉ. प्रदीप गवांडे एक आईएस ऑफिसर हैं. उनकी बहन रिया डाबी भी आईएएस अफसर हैं.

2015 में सिविल सेवा परीक्षा में किया टॉप
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 में शीर्ष स्थान प्राप्त करके इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीना ने महज 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टीना डाबी ने 2025 अंकों में से 1063 अंक प्राप्त किए, जो 52.49% के प्रतिशत के बराबर है. उन्हें लिखित परीक्षा में 868 अंक और पर्सनैलिटी टेस्ट में 195 अंक मिले थे.
विषयवार अंकों की बात करें तो टीना डाबी को निबंध पेपर में 145, सामान्य अध्ययन पेपर 1 में 119, जीएस पेपर 2 में 84, जीएस पेपर 3 में 111 और जीएस पेपर 4 में 110 अंक मिलें. उन्हें राजनीति विज्ञान पेपर 1 में 128 और राजनीति विज्ञान पेपर 2 में प्रभावशाली 171 अंक मिले थे.

















