Hydrogen Train Routes: इंतजार खत्म, इस रूट पर दौडेगी हाइड्रोजन ट्रेन

On: October 3, 2024 8:54 PM
Follow Us:

Hydrogen Train Routes: लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियोंं को लिए बडी राहत भरी खबर है। दिल्ली के साथ साथ् एनसीआर में अब जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन दोडने वाली है।’भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन उत्तरी रेलवे के दिल्ली डिवीजन में चलेगी। यह ट्रेन दिसंबर में ट्रायल किया जाएगा।

जानिए क्या रहोगा रूट

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पहली हाइड्रोजन ट्रेन अगले साल यानी 2024-25 में शुरू हो सकती है। यह पहली हाइड्रोजन ट्रेन दिल्ली डिवीजन के 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत यानि हरियाणा के रूट पर चलेगी। Hydrogen Train Routes

बता दे कि भारतीय रेलवे ने 2030 तक खुद को ‘नेट जीरो कार्बन एमिटर’ बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है। इसके लिए रेलवे कई नए कदम उठा रहा है। इसी लक्ष्य के चलते हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल है।Hydrogen Train Routes

: भारतीय रेलवे (Indian Railway) बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। देश को जल्द हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन मिलने की संभावना है। भारतीय रेलवे ने मौजूदा डीजल इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट (DEMU) ट्रेनों में हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स लगाने के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

HYDROGEN TRAIN

जानिए कितनी ट्रेन चलाने का रखा है लक्ष्य

रेलवे के अनुसार शुरूआत में 35 Hydrogen Train चलाना चाहता है। इस प्रोजेक्ट को ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ नाम दिया गया है।

यह प्रोजेक्ट रेलवे के उस बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत वह हेरिटेज और पहाड़ी रास्तों पर हाइड्रोजन ट्रेनें चलाना चाहता है। इसी लिए इसका नाम ये रखा गया है।

 

दुनिया में 5  देशों में चलती है ये हाइड्रोजन फ्यूल वाली ट्रेन

Hydrogen Train न फिलहाल दुनिया के सिर्फ चार देशों जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में चलती हैं। भारत पांचवां देश होगा। हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने में भी मदद करेगा।

 ट्रेन की लागत होगी 80 करोड़…

प्रोटोटाइप ट्रेन पर चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में काम जारी है। ट्रायल के बाद रेलवे ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ पहल के तहत 35 हाइड्रोजन ट्रेनें लाने की योजना बना रहा है। हरेक ट्रेन की लागत 80 करोड़ रुपए होगी। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now