HSSC: हरियाणा ग्रुप डी भर्ती को लेकर आया बडा अपडेट, इन पदों पर होगी भर्ती

On: January 30, 2024 12:15 PM
Follow Us:

हरियाणा: चंडीगढ़ में मुख्य सचिव संजीव कौशल व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक मीटिंग हुई. मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप डी के पदों की जानकारी मांगी है.हरियाणा के इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बरोजगारो की होगी बल्ले बल्ले

हरियाणा ग्रुप डी की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही हरियाणा में ग्रुप डी के 13 हजार पदो का भरा जाएगा. विभागों ने आयोग को मांग-पत्र भेजा है ताकि खालोंं पदो के आधार पर नियुक्ति निकाली जाएगी.हरियाणा के सीएम का बडा ऐलान: अपना व अपने भाई का मकान किया दान, बनाई इसमें जाएगी लाईब्रेरी

मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देशित किया कि विभागों द्वारा आयोग को पहले से भेजी गई मांग को ही दोबारा भेजना सुनिश्चित करें. विभागों द्वारा मांग-पत्र में भेजे गए पदों की संख्या भी पहले जितनी ही होनी चाहिए.

यदि पदों की संख्या बढ़ी है तो उसमें संशोधन कर सकते है. इस बार एचकेसीएल की ओर से विकसित पोर्टल के माध्यम से ही पद का नाम और हर जिले के पदनाम निर्दिष्ट किए जाएंगे.

पोर्टल पर अपलोड होंगे खाली पद

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिलों में कार्यरत ग्रुप-डी के खाली पड़े पदों की जानकारी का ब्यौरा माँगा है. साथ ही. इनकी संख्या को 3 दिन के अंदर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए है. हरियाणा में सरकार ग्रुप-डी के खाली पदों का डाटा जुटाने में लगी हुई है.

 

HSSC करेगी 13 पदों पर भर्ती

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप-डी के 13 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती की जाएगी. विभागों ने आयोग को मांग-पत्र भेजा है. इन कर्मचारियों का कॉमन काडर रहेगा, जिन्हें विभिन्न विभागों और जिलों में नियुक्ति दी जाएगी
.
ये रहे मौजूद: विकास एवं पंचायत विभाग के ACS अनिल मलिक, मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रवि प्रकाश गुप्ता, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रतन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now