Weather Update: हरियाणा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

On: June 7, 2025 7:28 PM
Follow Us:
Weather Update

Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना हैं। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। हरियाणा में मानसून से पहले तपिश बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 और 10 जून को लू का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 7 जून को ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जबकि 8 जून को भी इसमें वृद्धि होगी। इसके अलावा 9 और 10 जून को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। हीट वेव रहेगी और यह लोगों को परेशान करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now