Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति का माहौल बना रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बनावट और उसमें मौजूद वस्तुओं का सीधा प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। यदि घर में बार-बार कलह होती है या कोई न कोई सदस्य अक्सर बीमार रहता है, तो इसके पीछे घर में मौजूद वास्तु दोष एक कारण हो सकता है।Vastu Tips
मान्यता है कि जिन घरों में वास्तु दोष होता है, वहां खुशहाली स्थायी रूप से नहीं टिकती और धन-संपदा की देवी मां लक्ष्मी का वास भी नहीं हो पाता। इसलिए अपने घर ये दो पौधे अवश्य लगाए तांकि शांति बनी रहे।Vastu Tips
तुलसी का पौधा: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर रहती है। सबसे पहले तुलसी का पौधा। माना जाता है कि तुलसी के पौधे से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु के अनुसार इसे घर के ईशान कोण में लगाना सबसे शुभ माना गया है।Vastu Tips
सीता अशोक से रहेगी मानसिक शांति ‘ बता दे कि दूसरा महत्वपूर्ण पौधा सीता अशोक का है। इस पौधे को घर में लगाने से मानसिक शांति बनी रहती है और पारिवारिक तनाव कम होता है। वास्तु शास्त्र में इसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला पौधा माना गया है।Vastu Tips
हरश्रृंगार पौधा: तीसरा पौधा हरश्रृंगार का है, जिसे भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हरश्रृंगार का पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सुख-समृद्धि को बढ़ावा देता है। यही कारण है कि वास्तु विशेषज्ञ इसे हर घर में लगाने की सलाह देते हैं।
वास्तु दोष बढ़ेगा: कुछ ऐसे पौधे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से वास्तु दोष बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कांटेदार पौधे या ऐसे पौधे जिनसे दूध जैसा सफेद द्रव्य निकलता है, उन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे पौधों से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है, जिससे घर की सुख-शांति भंग हो सकती है और तनाव की स्थिति पैदा होती है। यदि ऐसे पौधे घर में लगे हों, तो उन्हें हटाने की सलाह दी जाती है।

















