मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Horoscope Today 17 January 2022: इन चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानिए कैसे

On: January 17, 2022 8:19 AM
Follow Us:

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आज आपको यदि किसी से उधार लेना पड़ेगा, तो आपको उसे उतर पाना बहुत मुश्किल होगा। यदि आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा, क्योंकि आपके परिवार का वह सदस्य आपको धोखा दे सकता है, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपनी वाणी की मधुरता के कारण सम्मान मिलता दिख रहा है। आज सायंकाल का समय आप किसी सामाजिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है व आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा परेशान दिखेंगे यदि बहुत लंबे समय से आपको कुछ बीमारियों ने घेरा हुआ था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज किसी छोटे सदस्य को परिवार के सदस्यों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आपके पिताजी को भी कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आज आप अपने व्यापार में आ रही परेशानियों को भी अपने जीवन साथी से साझा कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आप का दिन आप दान पुण्य के कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से लाभ होगा, लेकिन आपको उसमें यह ध्यान देना होगा कि किसी की मदद करते समय जरूर ध्यान रखें, क्योकि कुछ लोगों के आज बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं, जिनके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज जीवन साथी को भी कोई उपहार देना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको अपनी जेब को ध्यान मे रखकर ही खरीदना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनमें आपको अपने जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने किसी दोस्त की मदद से व्यापार में लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन पर चलकर आप अपने धन को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि आपने पिछले कुछ समय पहले भविष्य के लिए निवेश किया था, तो आज वह आपको लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को भी आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी प्रिय की तबीयत को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सीनियर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

यह भी पढ़ें  Aaj Ka Rashifal: नौकरी व्यापार स्वास्थ्य को लेकर आज का राशिफल कौन सा बड़ा रहस्य खोलेगा आपके लिए?

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपने परिवार के बड़े सदस्यों से किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज परिवार में किसी पूजा पाठ हवन आदि पर भी विचार विमर्श हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपनी जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से बिजनेस के कुछ डीलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप अपने मन में चल रहे काफी सवालों का जवाब खोजएंगे, जिसके बाद अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगो से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए थे, तो आज वह पूरे हो सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आप अपने जीवनसाथी को आज किसी नये व्यवसाय को कराएंगे, तो उसमें भी आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें  रक्षा बंधन पर्व आज ओर कल: जानिए राखी बांधने का सही समय ?

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, क्योंकि आप आपने स्वभाव के कारण आप अपने काफी रिश्तों को खराब कर देंगे, इसलिए आज आपको बेवजह की चिंता लेने से बचना होगा और इसके लिए आपको योग व व्यायाम दोनों बनाए रखना होगा। आज आपके चिडचिडे स्वभाव के कारण कार्य क्षेत्र में भी आपके सहयोगी आप से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपकी तरक्की में भी बाधा आ सकती है। आज विद्यार्थियों को अपने पिताजी के कारण शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का मौका मिलेगा, जो लोग इसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं वह उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जिन योजनाओं को बनाएंगे और उनसे सलाह मशवरा करेंगे, उनमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे और उनके चारों ओर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको अपनी बहन के विवाह में आ रही बाधा सता रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से दूर करते दिखेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनके किए गए कार्यों की वाहवाही होगी हैं, जिसके कारण उनकी पहुंच भी बढ़ेगी और उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, इसलिए आज उनको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से भी रोकना होगा, तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपको पेट दर्द, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे व अपने कुछ कामों को भी आगे के लिए डाल सकते हैं, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपका कोई कानूनी कार्य ना हो।

यह भी पढ़ें  Aaj Ka Rashifal: मेष वृषभ मकर राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानें आज किस दिशा में बढ़ेगा भाग्य

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको किसी भी विरोधी की बातों को सुनकर उन पर अमल करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आज आप अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका अपने साले से कोई वाद विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि वाहन चलाते समय किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, लेकिन जो लोग आज किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बना रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, लेकिन उसमें उन्हें अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसंता होगी, जिनके साथ आप पुरानी बातें करके पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्यों से ना ज्यादा लाभ होगा और ना ही ज्यादा नुकसान, जिसके कारण आपकी आय सीमित होगी व आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपको अपने धन के निवेश करने के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो किसी विशेषज्ञ से ले, तभी वह बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आज आपको अपने व्यापार की परेशानियों के कारण अपने व्यवहार की मधुरता को नहीं कहना खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now