Haryana crime: हिसार पुलिस ने सुलझाई ब्लाईंड मर्डर की गुत्थी: अपने ही निकले हत्यारे

On: June 30, 2025 2:37 PM
Follow Us:

Haryana crime:  हरियाणा के हिसार पुलिस ने हरिकेट में हुए मर्डर की गुत्थी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सुलझाया दिया है। पुलिस ने खुलासा किया रमेश की हत्या बेटे व पत्नी ने ही की थी। इतना ही नहीं हत्या के शव को नहर में फैंक दिया गया था।

आरोपी गिरफ्तार: हिसार के हरिकोट निवासी रमेश की हत्या करने के मामले में मंगाली पुलिस चौकी ने मृतक की पत्नी संतोष देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाया है। Haryana crime

 

पुलिस ने आरोपितों से गाड़ी, बाइक और कपड़े बरामद किए है। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि संतोष ने अपने बेटे विजेंद्र के साथ मिलकर रमेश कुमार के सिर में चोट मारकर और गला घोट कर उसकी हत्या की थी।

हत्या की वजह: पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते संतोष ने अपने बेटे विजेंद्र के साथ मिलकर पति रमेश की हत्या की थी। हत्या करने के बाद उसके शव को स्याहड़वा माइनर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपित संतोष और विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया हैं

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now