Dharuhera News: माता जागरण में झूमे श्रऋालु

On: September 16, 2024 5:37 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: हिमाचली कल्चर एवं वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विधायक का स्वागत करते हुए

हिमाचली कल्चर एवं वेलफेयर एसोसिएशन की ओर जागरण आयोजित
Dharuhera News: धारूहेड़ा: यहां के सेक्टर छह के सामुदायिक केंद्र में हिमाचली कल्चर एवं वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से  रात को 19वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया।Himachali Culture and Welfare Association

धारूहेड़ा: हिमाचली कल्चर एवं वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विधायक का स्वागत करते हुए
धारूहेड़ा: हिमाचली कल्चर एवं वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विधायक का स्वागत करते हुए

रेवाड़ी के विधायक चिरंजीवराव, खुशखेडा कंपनी से पंकज टंडन, रविंद्र शर्मा, नपा उपचयरमैन अजय जांगडा ने अखंड ज्योति प्रज्वलित की। सर्वप्रथम माता रानी की आरती, मा सरस्वती की आराधना की गई। कार्यक्रम के बाद माता के सुंदर सुंदर भजनों का सिलसिला शुरू हुआ।

हिमाचल से आए  Singer पम्मी की टीम ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, जैसे भजनों की प्रस्तुति से जागरण के माहौल को भक्तिमय कर दिया। भक्त भक्ति में लीन होकर माता के भजनों पर नृत्य करने लगे.. इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान भारत भूषण राणा, सुभाषा राणा, कंवर सिंह, त्रिलोक धारीवाल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now