Hero Xtreme 125R 2026: Hero MotoCorp अपनी लोकप्रिय स्पोर्टी बाइक Xtreme 125R का अपडेटेड 2026 मॉडल भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है। बाइक को लेकर देश में भर में नंबर वन रही कंपनी ने इस बार एक् ऐसा मॉडल लॉच किया है जिससे पिछले मॉडलो से 7 नए अपडेट है।
Hero Xtreme 125R 2026″ हालाकि आधिकारिक लॉन्च से पहले ही यह मोटरसाइकिल देशभर के डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कंपनी ने इस बार बाइक के डिजाइन और फीचर्स दोनों में कई अहम बदलाव किए हैं, ताकि 125cc सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सके।Hero Xtreme 125R 2026
Hero Xtreme 125R की खासियत: डीलरशिप पर नजर आई नई Hero Xtreme 125R को गहरे ग्रे और हरे रंग के कॉम्बिनेशन में देखा गया है, जबकि यह लाल रंग में भी उपलब्ध होगी। नए कलर ऑप्शन के साथ बाइक का लुक पहले से अधिक स्पोर्टी और आकर्षक दिखाई दे रहा है।
Hero Xtreme 125R 2026 दमदार फीचर्स: कंपनी ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए इसके डिजाइन में एयरोडायनामिक स्टाइलिंग और प्रीमियम ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। फीचर्स की बात करें तो 2026 Hero Xtreme 125R अपने सेगमेंट की पहली मोटरसाइकिल होगी जिसमें क्रूज कंट्रोल दिया गया है। यह फीचर हाल ही में लॉन्च हुई Glamour X से लिया गया है और दाएं स्विचगियर पर टॉगल बटन के रूप में मौजूद होगा।
स्विचगियर पर कलर LCD स्क्रीन को कंट्रोल करने वाले बटन दिए गए हैं। इस नई स्क्रीन के साथ बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन ,कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
Hero Xtreme 125R 2026 कीफायती ईजन‘ Hero Xtreme 125R 2026 में मौजूदा मॉडल वाला 124.7cc इंजन ही दिया जा सकता है, जो करीब 11.5 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सेटअप मिलने की संभावना है।
नई Xtreme 125R का मुकाबला मुख्य रूप से TVS Raider 125, Bajaj Pulsar NS125 और Honda SP125 जैसी बाइकों से होगा।माना जा रहा है कि Hero MotoCorp इस अपडेटेड बाइक को दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।Hero Xtreme 125R 2026
















