Hero MotoCorp लॉन्च करेगी दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बनाएगी नए रिकोर्ड

On: May 17, 2025 7:34 PM
Follow Us:

Hero MotoCorp: दुनिया में टॉपर दुपहिया वाहन निर्माात Hero MotoCorp जुलाई में दो नए सस्ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने जा रही है। इन दो नए मॉडलों का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करना है। ये नए मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों फायदे मंद होगे जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते है।

प्रोडक्शन में बढ़ोतरी की योजना: बता दे कि फिलहाल समय हीरो मोटोकॉर्प हर महीने करीब 7000 इलेक्ट्रिक यूनिट्स का उत्पादन कर रही है। नए मॉडल्स के आने से यह संख्या 13000 से 15000 यूनिट्स प्रति माह हो जाएगइ। त्योहारी सीजन तक कंपनी का लक्ष्य है कि उत्पादन 20000 यूनिट्स प्रति माह तक बढ़ाया जाए। इस बार दिवाली पर कंपनीर् स्पेशल भागीदारी बढाना चाहती है।

हीरो मोटोकॉर्प पिछले 24 वर्षों से दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी बनी हुई है और उसने FY 2024-25 में 56 लाख से ज्यादा वाहन बेचकर एक और रिकॉर्ड कायम किया है। नई इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लॉन्च से न सिर्फ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सस्ती और टिकाऊ ई-स्कूटर का नया विकल्प मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि इस बार फेस्टिवल सीजन तक अपने उत्पादन को 20000 यूनिट्स प्रति माह तक ले जाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने पहले से तैयारियां पहले से शुरू हो चुकी हैं। नए इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च के बाद बिक्री में भारी उछाल आने की संभावना है। यह कदम हीरो के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि ये मॉडल्स ACPD प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें पेट्रोल स्कूटर्स के बराबर लाना है। इससे आम आदमी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना आसान और किफायती हो जाएगा।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बनाए रिकोर्ड: हीरो मोटोकॉर्प इस कदम से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। फिलहाल इस क्षेत्र में कई कंपनियां सक्रिय हैं। लेकिन किफायती रेंज में हीरो की पेशकश बाकी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। कंपनी को नए ग्राहकों की संख्या बढ़ाने की पूरी उम्मीद है।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now