Hero MotoCorp ने Sri Lanka में लॉन्च किए नए टू-व्हीलर, विदेशी बाजार में जलवा

On: April 25, 2025 6:41 PM
Follow Us:
Hero MotoCorp ने Sri Lanka में लॉन्च किए नए टू-व्हीलर, विदेशी बाजार में जलवा

Hero MotoCorp: मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने 4 नए प्रोडक्ट्स को श्रीलंका में लॉन्च कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी, Hero MotoCorp ने श्रीलंका में अपने कदम और मजबूत किए हैं। भारत में लंबे समय से दोपहिया वाहनों की सबसे बड़ी कंपनी रही हीरो ने अब श्रीलंका में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए नए मोटरसाइकिल और स्कूटर लॉन्च किए हैं। विदेशरी बाजार में जलवा दिखाने के लिए हीरो की यह बडी पहल है।

श्रीलंका में बढ़ रहा Hero MotoCorp  का नेटवर्क

Hero MotoCorp ने श्रीलंका में अपने डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर अबंस ऑटो के साथ मिलकर अपनी बिक्री और सर्विस नेटवर्क को और मजबूत किया है। कंपनी मई 2025 तक श्रीलंका में 500 से ज्यादा टचपॉइंट्स स्थापित करने की योजना बना रही है। इससे न सिर्फ बिक्री में आसानी होगी, बल्कि ग्राहकों को सर्विस लेने में भी सुविधा होगी।

हीरो और अबंस ऑटो की यह साझेदारी श्रीलंका में कंपनी को एक भरोसेमंद ब्रांड बनाने में मदद कर रही है। नए मॉडल और बेहतर नेटवर्क के साथ हीरो श्रीलंका के ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। इसी को लेकर अब ये नए मॉडल देकर विदेश में नया कीर्तीमान रचने जा रही है।

ये मॉडल किए लॉच: हीरो मोटो कोर्प ने हाल में श्रीलंका में लॉच किए मॉडलो में ज़ूम 110 स्कूटर के साथ हंक 160R 4V, एक्सट्रीम 125R और HF डीलक्स मोटरसाइकिल शामिल हैं। विश्व में हीरो मोटो कोर्प किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वही अब नया कदम श्रीलंका में कंपनी की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। हीरो ने 2012 से श्रीलंका में अपने कारोबार की शुरुआत की थी और अब नए उत्पादों के साथ वहां अपनी पकड़ और मजबूत कर रही है। जैसी ही नए मॉडल किए तो प्रतियोगी कंपनियों की नींद उड गए है।

Hero MotoCorp नए मॉडल और कीमतें

Hero MotoCorp ने श्रीलंका में अपने नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें ज़ूम 110 स्कूटर और HF डीलक्स मोटरसाइकिल की कीमत क्रमशः 1.98 लाख रुपये और 1.64 लाख रुपये रखी गई है। ये दोनों मॉडल तुरंत बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

बता दे कि हंक 160R 4V (2.57 लाख रुपये) और एक्सट्रीम 125R (2.2 लाख रुपये) के लिए प्री-बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि श्रीलंका में लॉन्च हुआ हंक 160R 4V भारत में बिकने वाला एक्सट्रीम 160R 4V का रीबैज्ड वर्जन है, जिसमें USD फोर्क्स जैसे फीचर्स हैं। ये नए मॉडल स्टाइल, परफॉर्मेंस और तकनीक का शानदार मिश्रण हैं।

 

कंपनी ने 2025 तक देश भर में 500 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स शुरू करने की योजना बनाई है, ताकि ग्राहकों को वाहनों की खरीद, स्पेयर पार्ट्स, और आफ्टर-सेल्स सर्विस आसानी से उपलब्ध हो सके।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now