Rewari News: धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर लगा भयंकर जाम

On: January 11, 2026 7:09 PM
Follow Us:

Rewari News: धारूहेड़ा: जाम जाम जाम…… ये कोई नहीं बात नही है। भगत सिंह चौक पर जाम आजकल आम हो गया है। जाम और प्रदूषण की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर एक बार फिर आवाज उठने लगी है। जाम से परेशान लोगों ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर धारूहेड़ा की प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने और नए फ्लाइओवर निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।Rewari News

jam 2

धारूहेड़ा की सोहना रोड, जो नेशनल हाईवे 919 है, और दिल्ली-नंदरामपुर बास रोड को 30-30 फुट चौड़ा करने की मांग की गई है। बास रोड सीधे भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ती है, जहां से रोजाना हजारों भारी और हल्के वाहन गुजरते हैं। सड़कों की मौजूदा चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों को भी नुकसान उठाना पड़ता है।Rewari News

https://www.facebook.com/share/v/16kFnt295p/

 

जानिए क्या है मांंग

• एनएच 919 पर स्कूल के सामने बड़े फ्लाइओवर की मांग
• पुलिस स्टेशन के पास सड़क लूप बनाने का प्रस्ताव
• धारूहेड़ा में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक फ्लाइओवर
• सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर जाने वाला पूरा ट्रैफिक इसी मार्ग से
• बरसात में फ्लाइओवर और सर्विस रोड पर जलभराव
• गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं और जाम की समस्या

बता दें कि धारूहेड़ा में प्रवेश और प्रस्थान के लिए फिलहाल केवल एक ही फ्लाइओवर है, जिससे पूरा ट्रैफिक गुजरता है। इसी कारण यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल के सामने से छात्रों को भी इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में फ्लाइओवर और सर्विस रोड पर पानी भर जाता है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

jam dharuhera

लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण नेशनल हाईवे 48 और 919 पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जाम के दौरान जब वाहन सर्विस रोड की ओर मुड़ते हैं तो वे गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, जिससे जाम और लंबा हो जाता है। पुलिस की टीम भी इस समस्या से जूझ रही है और यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

हाईवे के आसपास बसे गांवों के लोग भी इस स्थिति से परेशान हैं। जब 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है तो उद्यमी और व्यापारी अपने वाहन गांव के रास्तों से निकालने को मजबूर हो जाते हैं। जाम के दौरान खड़े वाहनों से निकलने वाला धुआं वातावरण को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहा है। आसपास के ग्रामीणों, होटल और ढाबा संचालकों को दूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है।

ये है मांग: यदि नेशनल हाईवे 48 और 919 पर पुलिस स्टेशन के पास लूप और एक बड़ा फ्लाइओवर बना दिया जाए तो ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी इस संबंध में मांग पत्र दे चुके हैं और अब जब हाईवे 48 की रीमॉडलिंग की जा रही है, तो धारूहेड़ा और आसपास के लोगों को भी बड़े फ्लाइओवर के माध्यम से स्थायी राहत दी जानी चाहिए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now