Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में मानसून के बीच शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में वर्षा हुई।
मौसम विशेषज्ञों ने अब आने वाले दिनों में प्रदेश के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून फैला है। कई जिलों में तेज वर्षा हुई तो कहीं हल्की। Haryana Weather Today
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अभी तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से नौ जुलाई तक प्रदेश में तेज वर्षा की चेतावनी जारी है। छह और सात जुलाई को ऑरेंज और येलो अलर्ट दोनों रहेंगे। Haryana Weather Today
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसूनी हवाओं में बदलाव आ रहा है। इससे वर्षा की संभावनाएं ज्यादा बन रही है। Haryana Weather Today
इन जिलों में अलर्ट
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।

















