Haryana NCR में भारी बारिश: हाईवे पर लगा 10 KM लंबा जाम

On: September 2, 2025 8:13 AM
Follow Us:

Haryana NCR: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रशासन ने मंगलवार को वहां लोगों को दफ्तर न जाने, घर से ही काम करने की और स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे से जलभराव के चलते रात से जाम लगा रहा।Haryana NCR

गुरूग्राम में लगा जाम: हाईवे पर जलभराव के चलते दिल्ली जयपुर हाईवे पर भयंकर जाम लगा हुआ है। इतना ही नहीं गाजियाबाद-नोएडा से गुरुग्राम तक जगह-जगह यातायात जाम होने से नागरिकों को खासी परेशानी हुई। गुरुग्राम में करीब 10 किलोमीटर लंबे जाम से लोग कई घंटो से सड़कों में फंसे हुए है।Haryana NCR

दिल्ली में बाढ का खतरा: बता दे कि सोमवार देर रात को नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश देखने को मिली। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मंगलवार शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार चला जाएगा। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली के नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।Haryana NCR

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर या उससे भी ऊपर जाने की आशंका जताई है। सीएम ने कहा है कि दिल्ली में जितना पानी पहुंचेगा, उसी अनुपात में पानी आगे छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा है कि यमुना बाढ़ क्षेत्र में निश्चित रूप से पानी बढ़ेगा, लेकिन शहर बाढ़ से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।Haryana NCR

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली के नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार शाम पांच बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश दिया है।Haryana NCR

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now