Heat Waves: अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, जून में क्या होगा, पढे वेदर अपडेट

On: April 10, 2025 4:27 PM
Follow Us:

Heat Waves:  अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है और दिल्ली एनसीआर हरियाणा में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। अप्रैल के शुरूआत में गर्मी ने अपने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से यहां लू चल रही है। दिल्ली में कई मौसम केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। गर्मी के चलते लोगो को काफी सामना करना पड़ रहा है।

 

खासकर रात का तापमान भी अधिक होने से लोग ठंडक के लिए तरस रहे हैं। अभी से ऐसी चलने लग गए है। दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 40.9 डिग्री और पालम में 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 5.4 से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

तीन वर्षो में पहली बार हीट: इस बार (Heat Waves) गर्मी ने तेबर दिखाना शुरू कर ​दिया है। इस मौसम में अप्रैल के शुरुआत में ही हुई हीट वेव तीन वर्षों का रिकोर्ड तोड दिय है । गर्मी का असर दिन चढ़ते ही तेज हो जाता है। बढती गमी के चलते लोगों को सुबह 10 बजे के बाद से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। Heat Waves

मौसम विभाग के अनुसार, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और सामान्य से 5.5 डिग्री से अधिक होता है, तब लू चलने की चेतावनी दी जाती है। अब देखना यह होगा कि आगे मौसम में क्या बदलाव आता है। मौमस विभाग का कहना है जब अप्रैल में इतनी गर्मी तो फिर जून में क्या होगा।

इस गर्मी में न केवल दिन का तापमान बढ़ा है, बल्कि रात में भी गर्मी के कारण लोगों को दिक्कत महसूस हो रही है। ऐसे में जो लोग कूलर या एयर कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए रात में सोना भी कठिन हो गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now