मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Children Health: बच्चें आजकल क्यों हो रहे लंग कैंसर के शिकार, जानिए क्या है असली वजह

On: January 25, 2026 7:52 PM
Follow Us:
Children Health

Children Health: आमतौर पर लोग लंग कैंसर को सिगरेट और धूम्रपान से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। मेडिकल जर्नल्स के अनुसार करीब 25% लंग कैंसर के मरीज ऐसे होते हैं जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। इसके बावजूद बच्चों और नॉन-स्मोकर्स में भी यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। जानिए ऐसे कौन-कौन से कारण हैं जो धूम्रपान न करने वाले लोगों को भी लंग कैंसर के खतरे में डाल सकते हैं।

शोध और स्टडीज  Children Health
2022 में प्रकाशित लैंसेट स्टडी में पाया गया कि लंबे समय तक PM2.5 जैसे बारीक प्रदूषक कणों के संपर्क में रहने से नॉन-स्मोकर्स में नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। यह खासकर शहरी और औद्योगिक इलाकों में देखने को मिला। भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, बेंगलुरु और नोएडा में वायु प्रदूषण का स्तर WHO के तय मानकों से कई गुना ज्यादा हो चुका है। लगातार जहरीली हवा में सांस लेने से फेफड़ों को गंभीर खतरा है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: D.L.Ed का परिणाम घोषित, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए पास

1. हवा में बढ़ता प्रदूषण Children Health
शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में एयर पॉल्यूशन भी लंग कैंसर का बड़ा कारण बन रहा है। गाड़ियों का धुआं, फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले कण और निर्माण कार्य से उठती धूल फेफड़ों तक पहुंचती है। लंबे समय तक इस जहरीली हवा में सांस लेने से कोशिकाओं में बदलाव आते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।

2 पैसिव स्मोकिंग Children Health
भले ही बच्चे या नॉन-स्मोकर्स सिगरेट न पीते हों, लेकिन अगर वे धूम्रपान करने वालों के आसपास रहते हैं, तो उन्हें पैसिव स्मोकिंग का खतरा रहता है। घर या सार्वजनिक स्थानों पर धुएं के संपर्क में आने से फेफड़ों को गंभीर नुकसान हो सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार पैसिव स्मोकिंग से नॉन-स्मोकर्स में लंग कैंसर का खतरा 20 से 30% तक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर करें बहिष्कार

 

3. जेनेटिक बदलाव Children Health
कुछ मामलों में लंग कैंसर जेनेटिक कारणों से भी होता है। बच्चों में पाए जाने वाले जीन म्यूटेशन जैसे EGFR सेल्स को तेजी से बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। जिन परिवारों में पहले कैंसर का इतिहास रहा हो, वहां जोखिम और बढ़ जाता है।

4. रेडॉन गैस का खतरा Children Health
रेडॉन एक रेडियोएक्टिव गैस है जो जमीन और चट्टानों से निकलती है। खराब वेंटिलेशन वाले घरों में यह जमा हो सकती है। यह न दिखाई देती है और न ही इसकी कोई गंध होती है, लेकिन लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से नॉन-स्मोकर्स में भी लंग कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें  पिस्टल के बल पर कथित जांच टीम घुसी जेआरजी आटोमोटिव कंपनी में, कर्मचारियों में दहशत, जानिए क्या है पूरा मामला

5. हार्मोनल कारण Children Health
कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि हार्मोनल बदलाव भी लंग कैंसर के खतरे को प्रभावित कर सकते हैं। खासतौर पर लड़कियों में हार्मोन से जुड़ी कुछ स्थितियां कैंसर सेल्स की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकती हैं। हालांकि इस क्षेत्र में और रिसर्च की जरूरत है।

एक्सपर्ट की सलाहChildren Health
कैंसर इम्यूनोथेरेपी के एक्सपर्ट और कैंसर हीलर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्णा ने बताया कि लंग कैंसर सबसे जानलेवा कैंसरों में शामिल है। अक्सर इसका पता काफी देर से चलता है। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि समय पर पहचान होने पर इलाज आसान और प्रभावी हो सकता है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now