HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया झटका, अब ये नियम किया लागू

On: June 14, 2025 1:26 PM
Follow Us:
HDFC

HDFC Bank: अगर आपका HDFC बैंक में बचत खाता है तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, RBI द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने अपने FD और बचत खाते की दर में कटौती की है।

यह बैंक के करोड़ों जमाकर्ताओं के लिए झटका है। HDFC बैंक ने यह बदलाव 10 जून 2025 से ही लागू कर दिया है। HDFC बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दर में 25 आधार अंकों (0.25%) की कटौती की है।

यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो दर में 50 आधार अंकों (6% से 5.5%) की कटौती के बाद लिया गया है। अब सामान्य लोगों के लिए FD की ब्याज दर 2.75% से 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25% से 7.10% है।

 

पहले यह ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 3% से 6.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5% से 7.35% थी। केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD की दर में बदलाव किया है। HDFC बैंक ने सभी अवधि की FD पर एक समान 25 आधार अंकों की कटौती की है।HDFC Bank

बचत खाते की ब्याज दर में बदलाव

HDFC बैंक ने भी 10 जून 2025 से बचत खाते की ब्याज दर में कटौती की है। 50 लाख रुपये और उससे अधिक के बैलेंस पर ब्याज दर 3.25% से घटाकर 2.75% सालाना कर दी गई है। अब खाते में कितना भी बैलेंस हो, सभी बचत खातों पर 2.75% की समान ब्याज दर मिलेगी।

 

पहले 50 लाख रुपये से कम बैलेंस पर 2.75% और 50 लाख रुपये या उससे अधिक के बैलेंस पर 3.25% ब्याज मिलता था। RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती का असर FD निवेशकों और लोन लेने वालों दोनों पर पड़ेगा। एचडीएफसी बैंक की इस कटौती से जमाकर्ताओं को कम आय होगी।

इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दर में 25 आधार अंकों (0.25%) तक की कटौती की है। आईसीआईसीआई बैंक ने नई दर 10 जून 2025 से लागू कर दी है। ये बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होंगे और अवधि के साथ-साथ ग्राहक की उम्र के आधार पर भी लागू होंगे।

 

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों पर सामान्य से अधिक ब्याज देंगे। आईसीआईसीआई बैंक में सामान्य नागरिकों के लिए सबसे अधिक ब्याज दर 6.60% है। यह दर 2 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए लागू होगी।HDFC Bank

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि के लिए 7.10% तक ब्याज मिलेगा। यह बदलाव रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में ढील देने के फैसले के अनुरूप है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में अन्य बड़े बैंक भी अपनी एफडी दरों में बदलाव कर सकते हैं।HDFC Bank

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now