HBSE 10th-12th Exam: हरियाणा में 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम कल से, परीक्षा से 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा

On: July 3, 2025 5:48 PM
Follow Us:
HBSE 10th-12th Exam: Compartmental exam for 10th-12th in Haryana from tomorrow, you have to reach the exam center 30 minutes before the exam

 

HBSE 10th-12th Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कल से शुरु होने वाली कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने एग्जाम की शुचिता बनाए रखने के लिए 27 फ्लाइंग सक्वैड गठित किए हैं। साथ ही सभी एग्जाम सेंटरों पर धारा 144 लागू रहेगी। स्पेशल रूप से परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रखे जाएंगे।

ये परीक्षाएं 4 से 14 जुलाई तक चलने वाली है। इन परीक्षाओं में कुल 27,636 स्टूडेंट्स भाग लेंगे। जिनमें 6 हजार 750 छात्र और 4 हजार 44 छात्राएं शामिल हैं। हरियाणाभर में स्थापित 65 एग्जाम सेंटरों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में सभी परीक्षा केंद्रो पर पूर्णकालिक आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

सेंटर के 500 मीटर दायरे की फोटोस्टेट दुकानें रहेंगी बंद
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा की शुचिता, विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए एग्जाम सेंटरों पर पूर्ण समय के लिए निरीक्षण के लिए आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 27 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है।

सभी एग्जाम सेंटरों के आसपास परीक्षा के दौरान धारा 163 लागू रहेगी। एग्जाम वाले दिन शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए सभी परीक्षा केंद्र भवनों के आसपास 500 मीटर की परिधि तक फोटोस्टेट की दुकाने व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now