Rewari News: देवकी गोउपचार शाला में गोपाष्टमी पर्व पर हवन, भजन-कीर्तन का आयोजन

On: October 30, 2025 8:51 PM
Follow Us:
गोपाष्टमी पर्व पर हवन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ आयोजन का समापन

धारूहेड़ा: देवकी गोउपचार शाला गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौ भक्तों ने हवन यज्ञ किया और गौ माता को 56 भोग अर्पित किए। कार्यक्रम में पूरे दिन भजन-कीर्तन के मधुर स्वर गूंजते रहे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।Rewari News

 

देवकी गोउपचार शाला के प्रधान अश्वनी सेन ने बताया कि गौशाला प्रांगण में उपस्थित सभी भक्तों के लिए खीर का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को गौ माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में गौ रक्षा का संकल्प दोहराया और गौ सेवा को जीवन का प्रमुख धर्म बताया।Rewari News

कार्यक्रम में निखिल जांगिड़, अक्षय बागोरिया, रोशन, विक्की यादव, बृजेश भाटोटीया, मिंटू यादव, डॉ. सुनील सोनी, राजेश सोनी, ध्रुव पंडित, लोकेश, पंकज, पोखली, मोनू रंगा, शेरसिंह मेहरा, बलजीत सैन, सरोज यादव, प्रेमलता, धर्मु जांगड़ा, नीलम सैन, योगिता जांगड़ा, शारदा, पुष्पा, माया, संतोष देवी, मंजू, भावना, लक्ष्मी, बाला, संतरा, रेनू, धर्मवती, कृष्णा देवी, मूर्ति देवी और भरपाई देवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now