Rewari News: खलियावास में शिवरात्रि पर हवन व भंडारे का आयोजन

On: July 23, 2025 4:40 PM
Follow Us:
खलियावास में हवन व भंडारा आयोजित

Rewari News: शिवरात्रि के पावन अवसर पर गांव खलियावास में भक्ति और श्रद्धा के माहौल में शिव पूजा, हवन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गांववासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन को मिलकर सफल बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत हवन यज्ञ और आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

खलियावास में हवन व भंडारा आयोजित
खलियावास में हवन व भंडारा आयोजित

आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिभाव से आयोजन में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुरारी लाल, ब्लॉक समिति सदस्य धीरज, राकेश यादव, योगेश यादव, नरेंद्र यादव, प्रोफेसर मोतीलाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन ने ना केवल धार्मिक भावनाओं को जाग्रत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल भी पेश की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now