मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में जिम में वर्कआउट करते हुए युवक को आया हार्टअटैक, वजन कम करने के चक्कर में चली गई जान

On: July 2, 2025 1:56 PM
Follow Us:
young man got a heart attack while working out in a gym in Haryana.

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में जिम करते वक्त एक युवक को हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का वजन करीब 170 किलो था और वह वजन करने के लिए जिम में वर्कआउट कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह की है। यहां बल्लभगढ़ में सेक्टर-9 में एक जिम है। जिसमें पंकज शर्मा (37) वर्कआउट करने के लिए आए थे। वह राजा नाहर सिंह कॉलोनी के गली नंबर 6 में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्त रोहित के साथ जिम में आए थे।

यह भी पढ़ें  रेवाडी में बुजुर्ग महिला को Lift देकर छीना केश व जेवरात

खबरों की मानें, तो रोहित ने बताया कि पंकज ने जिम पहुंचते ही थोड़ी ब्लैक कॉफी पी और फिर शोल्डर पुल-अप की एक्सरसाइज करना शुरू कर दी। उन्होंन तीसरी बार पुल-अप करने का प्रयास किया। इसके वह अचानक से गिर गए। उनकी आवाज़ सुनकर जिम के बाकी लोग तुरंत वहां पहुंचे और उन्हें होश दिलाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि पंकज को पानी पिलाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने उल्टी कर दी और फिर से गिर गए। दोस्तों ने दो बार सीपीआर भी दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पास के सर्वोदय अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें  National News: Ram Rahim को फिर मिल सकती है पैरोल

खबरों की माने, तो पंकज के परिवार और दोस्तों का कहना है कि वह कोई स्टेरॉयड या किसी तरह का प्रोटीन सप्लीमेंट नहीं लेता था। उसकी चार साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी एक ढ़ाई साल की बेटी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now