मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railway Flyover: हरियाणा में इस रेलवे फ्लाईओवर का काम शुरू, 100 गांव होंगे कनेक्ट

On: June 7, 2025 6:56 PM
Follow Us:
Railway Flyover

Railway Flyover: हरियाणा में फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाली हैं। यहां बल्लभगढ़ के प्याले रेलवे फाटक पर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। इस फ्लाईओवर से कई गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाईओवर का निर्माण कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जाएगा।

इस पर करीब 30 लोगों की लेबर इस पर काम कर रही है। साल 2026 तक फ्लाईओवर बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इंजीनियर अब्बास के मुताबिक यह फ्लाईओवर फफप्याला और डीग गांव को आपस में कनेक्ट करेगा। Railway Flyover

यह भी पढ़ें  Government news: सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! जानिए कितना होगा फिटमेंट फैक्टर

मौजूदा समय में ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक काफी समय तक बंद रहता है। जिसकी वजह से ड्यूटी पर जाने वाले लोगों का समय भी बर्बाद होता है, क्योंकि उन्हें फाटक खुलने तक इंतजार करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह काफी लेट हो जाते हैं।

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

फ्लाईओवर बन जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। लोग समय पर ड्यूटी पर जा सकेंगे। मोहना गांव के रहने वाले नवीन का कहना है कि 3 साल से वह रोजाना इसी रुट से आना-जाना होता है। ड्यूटी पर जाने में काफी लेट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें  World Cup winning: महिला क्रिकेटर्स का मुंबई में सम्मान समारोह, CM फडणवीस बोले—“ये हैं महाराष्ट्र का गर्व”

फाटक बंद होने की वजह से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह फ्लाईओवर कई गांवों के लिए राहत लेकर लाएगा। बताया जा रहा है कि इससे करीब 100 गांव कनेक्ट होंगे। फ्लाईओवर से जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। Railway Flyover

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now