मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, यहां करना होगा आवेदन

On: March 19, 2025 9:58 AM
Follow Us:
Women in Haryana will get 2100 rupees per month

Haryana: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट में लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं के खाते में हर महीने 2,100 रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने 5000 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा भी कर दी है। इस घोषणा के बाद से Lado Laxmi Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, Lado Laxmi Yojana से प्रदेश की करीब 50 लाख महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा मिल सकेगा और उनके हर महीने 2100 रुपये आने से वे खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेगा। कहा जा रहा है कि Lado Laxmi Yojana का रजिस्ट्रेशन भी सरकार की अन्य योजनाओं की तरह ही ऑनलाइन ही भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें  FIRE IN BHIWANI CHINAR MILL: मिल में लगी भयंकर आग, करोडों रूपए का सामान जलकर राख

अभी तक हरियाणा में अधिकतर सेवाओं और योजनाओं के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल (Antyodaya Saral Portal) के माध्यम से ही आवेदन फॉर्म भरे जाते हैं। Lado Laxmi Yojana के लिए भी सैनी सरकार इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकती है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

आप सबसे पहले अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारी वेबसाइट (https://saralharyana.gov.in) पर जाएं।

-अब आपको होम पेज पर दाई ओर New User? Register Here का ऑप्शन दिखाई देगा।

-उस ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके पास नया फॉर्म खुल जाएगा।

यह भी पढ़ें  Delhi NCR में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी से रेवाड़ी में कई घंटे Power cut

-इस ऑनलाइन फॉर्म में अब आप अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और नया पासवर्ड दर्ज करें।

-यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पासवर्ड कम से कम 9 कैरेक्टर का होना चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप काफी देर तक परेशान रहेंगे और आपका पासवर्ड भी नहीं बनेगा।

-पासवर्ड के लिए आप 1 Special Character, कोई भी 1 नंबर डिटी, 1 Small Case, 1 Upper Case होना जरूरी है। ऐसा करने पर आप आसानी से अपना पासवर्ड बना सकेंगे।

-अब आप अपना राज्य (Haryana) सिलेक्टर करें और Captcha Code लिखकर अपने फॉर्म को Submit कर दें।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में बड़ी राहत, 15 शिक्षकों को मिला प्रमोशन, अब मुख्यशिक्षक बनकर कर सकेंगे स्कूल का नेतृत्व

अगर आप चाहे तो रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार के आगामी आदेश का इंतजार भी कर सकती हैं। सरकार के आदेश जारी होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर तक Lado Laxmi Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now