Triple murder in Haryana: हिसार में पत्नी ओर दो सालो की हत्या, पूरा गांव सील

On: June 11, 2023 6:48 PM
Follow Us:

पडोसी की स्कूटी लेकर हत्यारोपी फरार, पूरा गांव छावनी में तबदील
हरियाणा: हिसार के कृष्णा नगर में प्रोप्टी डीलर ने रविवार को ट्रिपल मर्डर कर दिया। अचानक हुए खून खराबे से अफरा तफरी मच गई। मर्डर करने वाला कोई नहीं बल्कि महिला का पति ही है।

जिससे अपनी पत्नी व दो सालो की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर व छाती पर गोलियां मार कर हत्या कर दी।Rewari: मानव अधिकार मिशन की ओर से रक्तदान शिविर 13 को

 

हत्या की सूचना पाकार एसपी गंगाराम पूनिया भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कुल 10 कारतूस मिले थे, जिसमें से 7 खोल हैं।

HISAR MURDER

मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह, मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान राकेश पंडित के रूप में हुई। वह प्रॉपर्टी डीलर का थोड़ा बहुत काम करता है।

 

 

कहासुनी को लेकर हुआ विवाद
बता दे कि स्कूल में छुटि्टयां होने के कारण पत्नी सुमन ने अपने मायके जाने की बात कह रही थी। पिछले दो-तीन दिनों से झगड़ा चल रहा था। इस बीच सुमन ने आज सुबह अपने मायके फोन करके दोनों भाइयों मनजीत सिंह व मुकेश कुमार को घर पर बुला लिया। दोनों भाई अपनी बहन को लेने आए हुए थे

लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन का मर्डर: परिजनो का कहना है कि सुबह उनके दोनो सालो के घर आने पर विवाद और बढ़ गया। इस बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई और तैश में आए राकेश पंडित ने 32 बोर की रिवॉल्वर से पहले दोनों सालों को और फिर अपनी पत्नी को गोली मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।Rewari Crime: हाईवे पर दो बदमाश काबू, दो पिस्तौल,10 कारतूस व गाडी बरामद

पडोसियो की स्कूटी लेकर फरार: हत्या के बाद राकेश पंडित पडोसी की स्कॅटी लेकर फरार हो गया। एक साथ तीन मर्डर होने पर गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है ताकि मर्डर करने वाला काबू मे आ सके। लेकिन आशंका लगाई जा रही है वह गांव से निकल चुकी है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now