मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Update: एक नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, कहां रहेगी ठंड, कहां बढेगी गर्मी, यहां पढे अपडेट

On: March 9, 2025 9:55 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update

Weather Update: हरियाणा के साथ दिल्ली व एनसीआर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि देश में 9 मार्च के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के कई राज्यों पर पड़ सकता है।

यहां लोटेगी ठंडक: बता दे कि एक बार फिर 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की ठंडक लौट सकती है और सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब धीरे धीरे मैदानी इलाकों में पहुंचने लगा है।

 

 

हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाओं का असर दिख रहा था, लेकिन अब मौसम में बदलाव आने वाला हैमौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और अगले हफ्ते तक 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है

यह भी पढ़ें  Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

 

गुरुवार को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को हवाएं 4-6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो दोपहर तक 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं।

अगले सप्ताह तापमान 34 डिग्री पार

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार से सोमवार के बीच तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान लगातार बढ़ेगा। अगले सात दिनों में फरीदाबाद और गुरुग्राम में गर्मी बढ़ने के पूरे संकेत हैं और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Haryana: कार दिल्ली में, रेवाडी में कटा चालान

दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार

हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार देखा गया है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही थी, लेकिन अब हवा का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हवाएं 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में और सुधार होगा

 Weather Update पश्चिमी विक्षोभ का असर

9 मार्च के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के कई राज्यों पर पड़ सकता है10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।इस दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की ठंडक लौट सकती है और सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ सकता है।हालांकि, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम लगातार शुष्क और गर्म बना रहेगा।

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी के सफाई कर्मचारी 28 व 29 को पंचकूला में भरेगें हुकार, जानिए क्या है मांगे ?

गर्मी की वापसी

पिछले कुछ दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान सामान्य से कम था। लेकिन अब गर्मी धीरे-धीरे लौट रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में फरीदाबाद और गुरुग्राम में तेज धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी

Faridabad-Gurugram Weather Update अगर आप फरीदाबाद या गुरुग्राम में रहते हैं तो गर्मी से बचाव की तैयारी शुरू कर दें। तापमान अगले हफ्ते 34 डिग्री से ऊपर जा सकता है, जिससे गर्मी का असर तेज होगा। हालांकि, 9 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में हल्की ठंडक लौट सकती है, लेकिन हरियाणा के मैदानी इलाकों में गर्मी का ही असर रहेगा

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now