Weather Alert: हरियाणा में मानूसन तेजी से बदल रहा हैं । हिसार में गांव दाहिमा-लाडवा के बीच सुबह घग्गर ड्रेन टूट गया। जलभराव से परेशान आर्यनगर के लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। जिले में 1 लाख एकड़ फसलें जलमग्न हैं और 35 गांवों ढाणियों में पानी भरा हुआ है।
भिवानी के तिगड़ाना में जलभराव से परेशान लोगों ने जाम लगाया। सोनीपत में घरों में घुसा पानी उतरने लगा है। बता दे कि हरियाणा में घग्गर नदी को छोड़ हरियाणा में सभी नदियां शांत हो गई हैं। सिरसा में अब भी घग्गर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।
यहां ओटू हेड पर 27600 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है जिससे 40 गांवों पर खतरा बना हुआ है। वहीं, कैथल के गुहला चीका में मंगलवार को घग्गर का 20 फीट तटबंध टूट गया जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। हांसी-बुटाना नहर के साइफन से परेशाने ग्रामीणों ने कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
हिसार में गांव दाहिमा-लाडवा के बीच सुबह घग्गर ड्रेन टूट गया। इसके चलते 1 लाख एकड़ फसलें जलमग्न हैं घरो में पानी भरा हुआ है। भिवानी के तिगड़ाना में जलभराव से परेशान लोगों ने जाम लगाया।

















