मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

UP New Expressway: उत्तर प्रदेश में बनेंगे ये 4 नए एक्सप्रेसवे, इन जिलों में सुपरफास्ट होगी कनेक्टिवटी

On: June 21, 2025 12:46 PM
Follow Us:
These 4 new expressways will be built in Uttar Pradesh, connectivity will be superfast in these districts

UP New Expressway: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़क मार्ग को और मजूबत करने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी ने चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए (कुल 1050 करोड़ रुपये) का बजट प्रस्तावित किया है। इससे न केवल प्रदेश की सड़कों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में जहां-जहां से एक्सप्रेसवे गुजर रहे हैं। वहां पर रोजगार के नए-नए अवसर पैदा हो रहे है और भूमि के दाम लाखों से करोड़ों रुपये में पहुंच गए है। प्रदेश में जो नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। उनसे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा। जिससे ग्रामीण और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें  ऐसी लगी भक्ति की लगन: मोह-माया का त्याग कर 18 वर्षीय आर्या जैन ने थामा वैराग का दामन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा हरदोई और फर्रुखाबाद

बताया जा रहा है कि इन योजनाओं में सबसे अहम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे है, इससे एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाकर हरदोई और फर्रुखाबाद को जोड़ा जाएगा। अभी तक ये जिले सीधे इस रूट से सीधे कनेक्ट नहीं थे। लेकिन अब सरकार इन्हें एक्सप्रेसवे नेटवर्क का हिस्सा बनाने की योजना बना रही है।

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

खबरों की मानें, तो यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे से पहले ही कई जिले कनेक्ट हो रहे हैं। अब इसका विस्तार मेरठ से लेकर हरिद्वार तक किया जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सफर आसान हो जाएगा। जिससे धार्मिक पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: गांवो में बनेगें सेल्फ हेल्प ग्रुप, होगी कमाई, जानिए क्या होगा इनका काम

विंध्य एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा पूर्वांचल का इलाका

खबरों की मानें, तो गंगा एक्सप्रेसवे को अब विंध्य एक्सप्रेसवे के माध्यम से प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र से कनेक्ट किया जाएगा। इससे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार आएगा, जो औद्योगिक विकास के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश को कनेक्ट करेगा बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेसवे

वहीं यूपी और एमपी को आपस में कनेक्ट करने के लिए बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है।. यह रास्ता मध्यप्रदेश के रीवा, चित्रकूट और आसपास के क्षेत्रों को कनेक्ट करेगा।

यह भी पढ़ें  Mahila saman Yojana: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सिर्फ 2 साल में पाएं इतने पैसे का फिक्स्ड रिटर्न

1050 करोड़ रुपये का होगा कुल बजट

इस पूरी योजना के तहत कुल 1050 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। आइए जानते हैं कि एक्सप्रेस वे को कितना बजट मिला है।

-ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (हरदोई–फर्रुखाबाद कनेक्शन) – 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए -50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
– गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण (मेरठ से हरिद्वार) के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
– बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now