मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: लक्ष्मण यादव के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भरेंगे हुंकार

On: September 26, 2024 8:33 PM
Follow Us:

रेवाड़ी जिले में एकतरफा माहौल बनाने का कार्य करेगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन आशीर्वाद रैली : लक्ष्मण
Rewari: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 सितंबर को प्रात: 9 बजे रेवाड़ी के सेक्टर तीन स्थित मैदान में विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। Rewari

 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की रैली के बाद पूरे जिले में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बन जाएगा तथा सभी विपक्षी दल भाजपा रूपी आंधी में तिनकों की तरह उड़ जाएंगे।भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव गुरुवार को रेवाड़ी के वार्ड संख्या-31 के कुतुबपुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क, वार्ड संख्या-28 में रोड़ शो, वार्ड-27 के अजय नगर, वार्ड संख्या एक के नई आबादी तथा वार्ड संख्या आठ के मौहल्ला टंडूवाडा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।Rewari

यह भी पढ़ें  Lok Adalat: रेवाड़ी कोसली व बावल में लोक अदालत 14 को

MLA Kosli 1 1

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पीपीपी कोर्डिनेटर डा. सतीश खोला तथा वरिष्ठ नेता अजय पाटौदा ने भी आमजन से रेवाड़ी के उद्धार के लिए भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।Rewari

जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की सफलतम रैली तथा शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित भाई शाह की जन आशीर्वाद रैली से भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बन गया है। रेवाड़ी की जनता 50 साल से ठगी जा रही है। एक ही परिवार इस क्षेत्र के लोगों का जमकर शोषण करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari: ट्रांसफार्मर से क्वाईल व तेल चोरी

लेकिन भारतीय जनता पार्टी तथा रेवाड़ी की जनता अब इस परिवार को सबक सिखाने का पूर मन बना चुकी है। यह परिवार न केवल इस क्षेत्र का भाईचारा खराब करने पर उतारु हैं, अपितु जालीदार टोपी पहनकर इस इलाके के अमन-चैन को भी खत्म करना चाहते हैं। इस परिवार को क्षेत्र के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।Rewari

वह केवल अपना घर भरने तथा अपने रिश्तेदारों को बड़े पदों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। जिसके चलते लोगों में इस परिवार के प्रति भारी आक्रोष बना हुआ है।Rewari

यह भी पढ़ें  Accident News: रेवाड़ी में तेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, चालक मौके से फरार

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now